फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अलविदा की नमाज में की गई अमर की दुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपार रानी। नगर एवं क्षेत्र की मस्जिदों में चल रहे रमजान के अलविदा की नमाज शुक्रवार को अकीदत के साथ अदा हुई। जगह-जगह मौलवी ने नमाज अदा कराई और मुल्क की सलामती के लिए दुआएं मांगी ।
विज्ञापन

नगर में जमा मस्जिद में मौलवी ने नमाज अदा कराई और इस दौरान नमाजी एक दूसरे के गले मिलकर मुल्क की सलामती की दुआएं मांगी। इसके अलावा दुबौली, छोटका गांव, बड़का गांव, सवरेजी, खामपार, चिंगारी, सरया, सोहनपुर, खड़ेसर, टीकमपार, रतसिया, सिकटिया खुर्बासिया, प्रतापपुर, रामपुर बुजुर्ग, बहोरवा, पड़री, तातायर बुजुर्ग, माड़ीपुर, बंगरा, भोपतपुरा, भवानी छापर आदि सभी जगहों पर स्थित मस्जिदों में नमाज अदा हुई। नमाजी एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दिए। सभी जगहों पर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था मौजूद रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें