सलेमपुर के चौमुखा विद्यालय में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने दौड़, कबड्डी और खो-खो में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
सलेमपुर। विकास खंड लार के कंपोजिट विद्यालय चौमुखा में बृहस्पतिवार को ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के कई विद्यालयों के बच्चों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित सिंह बबलू ने किया। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में नदौली के अमन ने 50 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। रोपनछपरा के सलीम ने 200 और 400 मीटर में बाजी मारी।
बालिका वर्ग में खरवानिया की कुमकुम ने 100 मीटर और तकिया धरहरा की अनुष्का ने 400 मीटर में पहला स्थान हासिल किया।प्राथमिक वर्ग में मटियरा जगदीश से रेयान ने 100 और 200 मीटर दौड़ में सफलता पाई।
विज्ञापन
इसी विद्यालय की नंदनी ने 50 मीटर में और राउतपार अमेठिया के आंशिक ने 400 मीटर में विजय प्राप्त की। कबड्डी और खो-खो में रामनगर की टीम विजेता रही। विजेता छात्रों को मुख्य अतिथि ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया। संवाद