फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छठ घाटों पर वेदियां तैयार, पहला अर्घ्य आज

Sat, 14 Nov 2026 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
शहर में छठ पर खरीददारी के लिए उमड़ी भीड़ से लगा जाम
विज्ञापन
देवरिया। छठ महापर्व को लेकर उत्साह चरम पर है। अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य देने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। घाटों और पोखरों की साफ-सफाई के साथ रंगाई-पुताई कर वेदियां तैयार कर ली गईं। व्रती महिलाओं ने शनिवार को खरना का व्रत रखा और शाम को रसियाव और रोटी का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

घरों में सुबह से ही उत्सव जैसा माहौल रहा। महिलाएं ठेकुआ सहित अन्य पारंपरिक पकवान बनाने में जुटी रहीं। बच्चे और युवतियां भी पूजा की तैयारियों में हाथ बंटाते नजर आए। घाटों पर पहुंचकर वेदियों की रंगाई-पुताई की गई।
शाम को व्रती महिलाओं ने स्नान के बाद घरों में दीप जलाकर छठी मइया की पूजा की। कुछ महिलाओं ने घाटों पर भी दीप जलाकर सूर्यदेव की आराधना की।
दिनभर निर्जल व्रत रहने के बाद शाम को चावल और गुड़ से रसियाव तैयार किया गया। इसे रोटी के साथ ग्रहण कर व्रती महिलाओं ने खरना का व्रत किया।
घरों में ठेकुआ और अन्य पकवान बनते देखकर बच्चे उन्हें खाने के लिए मचलते रहे। हालांकि, महिलाओं ने पूजा से पहले प्रसाद ग्रहण नहीं करने की परंपरा का हवाला देकर उन्हें समझाया। बच्चों को पूजा के बाद सबसे पहले ठेकुआ का प्रसाद देने का वादा कर शांत कराया।
विज्ञापन

झालरों से जगमगाए घाट : खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ के कारण मोतीलाल रोड और नई बाजार में लोगों को सबसे अधिक जाम का सामना करना पड़ा। जलकल रोड, मोहन रोड, कोतवाली रोड, सिविल लाइन और हनुमान मंदिर के आसपास भी वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।
हालांकि पुलिस की सक्रियता से कहीं लंबा जाम नहीं लगा। उधर, छठ घाटों और पोखरों को झालरों से सजाया गया है। हनुमान मंदिर, परमार्थी पोखरे, पुलिस लाइन, हाथी कुंड पोखरा समेत अनेक पोखरों के चारों तरफ बांस-बल्ली लगाकर आकर्षक झालरें लगाई गई हैं। शाम होते ही यह सभी छठ घाट झिलमिल रोशनी में नहा उठे।
दिनभर होती रही सफाई : शहर के छठ घाटों पर पूरे दिन सफाई होती रही। सफाई कर्मी पोखरों और घाटों को एक-एक कोने में जाकर सफाई किए।
परमार्थी पोखरा और हनुमान मंदिर पोखरा के छठ घाटों की सीढ़ियों को पानी से धोकर सफाई किया गया। इस पर बनी फिसलन को हटाने में पूरे दिन सफाई कर्मी जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें