फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली के विवाद में मारपीट, छेड़खानी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नाली के विवाद में मारपीट, छेड़खानी का आरोप
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है मामला
तहरीर मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। नाली के विवाद में पड़ोसियों ने मंगलवार को एक परिवार के तीन सदस्यों को मारपीट कर घायल कर दिया। गांववालों ने तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित महिला ने हमलावरों पर छेड़खानी और कपड़े फाड़ने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक शख्स का मंगलवार की सुबह नाली को लेकर विवाद हो गया। दूसरे पक्ष के लोगों ने पड़ोसी के घर पहुंचकर मारपीट की। युवक को बचाने महिलाएं आईं तो लोगों ने महिलाओं को भी मारपीट कर घायल कर दिया। इसमें पीड़ित परिवार के तीन लोग घायल हुए हैं। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाए। पीड़ित महिला ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने मेरे और मेरे परिवार की एक अन्य महिला से सरेआम छेड़खानी की। महिला ने दोनों लोगों के कपड़े भी फाड़ दिए जाने की बात कही है। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। इस संबंध में सदर कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मुझे नहीं है। तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें