फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप

Mon, 24 Nov 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। थाना क्षेत्र के मुसहरी गांव निवासी किस्मावती देवी ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज किया है।
विज्ञापन

विवाहिता ने पुलिस को दी शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि मेरी शादी 28 नवंबर 2023 को कुशीनगर जनपद के कसया थाना क्षेत्र के मैनपुर कोटटोला खदही बाजार निवासी संदीप कुशवाहा से हुई थी। कुछ दिन बाद पति, ससुर, सहित अन्य लोग ट्रैक्टर खरीदने के लिए पैसा मांगने लगे। पिता ने दो लाख नगद दिया। इसके बाद बुलेट और 10 लाख रुपये की मांग करने लगे।
इस मामले में पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर संदीप कुशवाहा, रामनरायन, तिलेश्वरी देवी, बिंदु देवी, चंदा देवी, देवर, नाम अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया। संवाद ׏
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें