फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फोटो स्टूडियो संचालक के साथ मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

Sun, 10 May 2026 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पैकौली। सुरौली थाना क्षेत्र के भेड़ा पाकड़ कला निवासी एक फोटो स्टूडियो संचालक के साथ मारपीट और दुकान में तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों प्राथमिकी दर्ज की है। भेड़ा पाकड़ कला के भुवनेश्वर चौरसिया ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पकड़ी बाजार में उनकी फोटो स्टूडियो की दुकान है। 30 अप्रैल को सुरौली थाना क्षेत्र के यद्दू परसिया गांव निवासी सचिन यादव, साहब यादव दुकान पर फोटो बनवाने पहुंचे थे।
विज्ञापन

आरोप है कि दोनों युवकों ने अपशब्द कहते हुए मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर दुकान में रखे प्रिंटर, लैपटॉप और चार्जर थियेटर आदि सामान भी तोड़ दिए। पीड़ित के अनुसार घटना में करीब एक लाख 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। थानाध्यक्ष अविनाश कुमार मौर्य ने बताया कि दोनों आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें