फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: राशन की दुकान के चयन में मनमानी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खामपार। परसिया छितनी सिंह गांव में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के आवंटन को लेकर ग्रामीणों ने मनमानी का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर मामले की जांच कराने और नियमों के अनुसार दोबारा दुकान का चयन कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि दुकान के चयन के लिए गांव में कोई खुली बैठक नहीं कराई गई। इसके बावजूद एक व्यक्ति के पक्ष में गोपनीय तरीके से प्रस्ताव तैयार कर दुकान आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर दी गई। ग्रामीणों ने इसे नियम विरुद्ध बताते हुए विरोध जताया है।
ग्रामीणों के अनुसार, मामले की शिकायत पहले भी विभिन्न स्तरों पर की गई थी। आरोप है कि सप्लाई इंस्पेक्टर ने मनमाने तरीके से रिपोर्ट लगाकर उच्चाधिकारियों को भेज दी। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में खुली बैठक कराकर दुकान का दोबारा चयन कराने की मांग की है। शिकायत करने वालों में सोनू कुमार, चतुरानन, विद्यानंद, लालबाबू, संजय यादव और राम इकबाल समेत अन्य ग्रामीण शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें