निजी अस्पताल कर्मी से ऑटो चालक ने की छेड़खानी
सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती नगर के सोहनाग रोड स्थित प्राइवेट अस्पताल में काम करती है। वह सोमवार को गांव से ऑटो से आ रही थी। युवती का आरोप है कि ऑटो में वह अकेली थी। घना कोहरा व सुनसान रास्ता देख ऑटो चालक ने पकड़ी लाला व बभनौली पांडेय गांव के बीच बगीचे के सामने छेड़खानी करने लगा। युवती किसी तरह उसके चंगुल से निकलकर भाग निकली। युवती के फोन पर जब तक अस्पताल संचालक व परिवार के लोग पहुंचे, वह फरार हो गया। आक्रोशित लोगों ने ऑटो चालक को नगर के टेंपो स्टैंड से पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। युवती अपने पिता के साथ कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस
सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। आरोपी ऑटो चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रहीं है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।