फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप

Sun, 09 Aug 2026 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने गांव के ही युवक पर शादी का झांसा देकर एक साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। शादी की बात करने पर युवक के मुकरने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक पर दुष्कर्म और उसके परिजन पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका गांव के ही युवक से दोस्ती थी। आरोप है कि करीब एक वर्ष पहले युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह शादी का भरोसा देकर करीब एक साल तक संबंध बनाता रहा। एसओ अश्वनी प्रधान ने बताया कि युवती की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें