फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पत्नी से विवाद पर पति का चालान

Sun, 09 Aug 2026 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के मंगराईच गांव में पत्नी से विवाद करना पति को महंगा पड़ गया। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन


मंगराईच गांव निवासी श्यामदेव राजभर घरेलू विवाद को लेकर पत्नी से उलझ गया। देखते-देखते मामला इतना बढ़ गया कि मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि पत्नी से मारपीट करने के मामले में पति को हिरासत में लेकर भारतीय न्याय संहिता के तहत शांतिभंग में चालान किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें