फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बिना शौचालय निर्माण कराए ही भुगतान का आरोप

Mon, 16 Jun 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। स्थानीय विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुशहरी, सिरसिया नंबर एक और पोखरभिंडा लाला में शौचालय का निर्माण कराए बिना ही भुगतान का आरोप लगा है।
विज्ञापन

शासकीय धन के दुरुपयोग मामले में कुशहरी गांव के मोहित राव ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर जांच की मांग की थी। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम दिव्या मित्तल ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को स्थलीय सत्यापन कर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
रामपुर कारखाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुशहरी के रहने वाले मोहित राव ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान तथा सचिव द्वारा स्वच्छ भारत मिशन फेस एक के तहत 465 व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण के लिए निर्गत धनराशि के सापेक्ष 65 शौचालयों का निर्माण गांव में नहीं कराया गया है, जबकि उसका पैसा निकाल लिया गया है। डीएम ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच अधिकारी के रूप में जिला कार्यक्रम अधिकारी केके राय को नामित किया है। साथ ही एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। इसी तरह सिरसिया नंबर एक और पोखारभिंडा लाल में भी बिना शौचालय बनवाए तत्कालीन ग्राम प्रधान और सचिव ने रुपये निकाल लिए थे। दोनों गांव के मामले की जांच चल रही है, जबकि कुशहरी में वसूली के आदेश पर हाईकोर्ट ने स्टे दे रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें