फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: युवती से छेड़खानी का आरोप, पिता ने दी तहरीर

Sun, 24 Aug 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। क्षेत्र के एक गांव की युवती के घर दो दिन पहले देर रात में पहुंचकर पड़ोसी गांव का एक युवक छेड़खानी करने लगा।
विज्ञापन

परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो आरोपी मौके पर अपनी बाइक छोड़कर भाग गया। युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
युवती के पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 22 अगस्त की रात करीब 10 बजे थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक उसके घर में घुस गया और 19 वर्षीय बेटी के साथ अश्लील हरकत करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी के चीखने की आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो वह अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें