फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी में भ्रष्टाचार की जांच होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी में भ्रष्टाचार की जांच होगी
विज्ञापन

एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन व जेई पर लगाया है भ्रष्टाचार का आरोप
हस्ताक्षर की पुष्टि के लिए सीडीओ ने एमएलसी को भेजा पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के एक्सईएन व जेई पर लगे भ्रष्टाचार की जांच के संबंध में सीडीओ शिवशरणप्पा ने एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह को पत्र भेजा है। इसमें एमएलसी की ओर से डिप्टी सीएम व लोक निर्माण विभाग मंत्री केशव प्रसाद मौर्य को प्रेषित शिकायती पत्र पर हुए हस्ताक्षर के संबंध में जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन

बता दें कि एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने 27 जुलाई को उप मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के एक्सईएन अशोक कुमार प्रेमी व जेई इमरान पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। इसमें बरहज में सरयू नदी के निर्माणाधीन पुल के अप्रोच मार्ग पर मिट्टी कार्य के मद में करीब 1.75 करोड़ की धनराशि फर्जी भुगतान, राजस्व ग्राम डाला में पश्चिम टोला संपर्क मार्ग, नकइल में बेलुआर घाट मार्ग व परसिया देवार में बेरमहिया टोला संपर्क मार्ग पर बिना कार्य शुरू हुए आवंटित धनराशि का भुगतान व बिना टेंडर के तारकोल ढुलाई का कार्य कराने के मामले में निलंबन की मांग की थी। शिकायत की जांच के लिए डीएम ने सीडीओ की अध्यक्षता में कमेटी गठित की है। इसमें एडीएम वित्त एवं राजस्व, अधीक्षण अभियंता, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी, खनन अधिकारी व लेखा अधिकारी डीआईओएस कार्यालय शामिल हैं। इस बाबत सीडीओ शिवशरणप्पा ने कहा कि विशिष्ट व्यक्तियों से प्राप्त शिकायती पत्रों के संबंध में कार्रवाई शुरू करने से पूर्व उनकी शिकायतों की पुष्टि कराने का शासनादेश है। एमएलसी की शिकायत की पुष्टि के लिए उन्हें पत्र भेजा गया है। जवाब आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें