फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दिव्यांग पंप ऑपरेटर को पीटने का आरोप

Fri, 16 Oct 2026 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। कोतवाली क्षेत्र के ट्यूबवेल कॉलोनी में पांच अक्तूबर की रात दिव्यांग पंप ऑपरेटर से मारपीट और धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक नामजद समेत चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

रामनाथ निवासी प्रंशु मणि त्रिपाठी के अनुसार रात करीब 10 बजे ड्यूटी से लौटते समय दो बाइक से पहुंचे चार लोगों ने रोक लिया। इनमें पचोहिया निवासी अम्बरीश मिश्रा भी था। आरोप है कि अम्बरीश ने भाई भोले मणि की ओर से दर्ज पुरानी प्राथमिकी में समझौता कराने का दबाव बनाया। इन्कार करने पर चारों ने पिटाई की और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर लोग पहुंचे तो आरोपी भाग निकले। मामले की जांव दरोगा अवनीश कुमार सिंह कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें