फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 25 हजार का इनामी गो तस्कर गिरफ्तार

Fri, 16 Oct 2026 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग। बनकटा पुलिस ने गो तस्करी के मामले में फरार 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी शबरुद्दीन उर्फ दलाल (40) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे बुधवार रात बनकटिया दुबे के पास से मुखबिर की सूचना पर पकड़ा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रामपुर बुजुर्ग निवासी शबरुद्दीन पर आठ सितंबर 2026 को गोवध निवारण और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। गिरफ्तारी नहीं होने पर एसपी अभिजित आर. शंकर ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी पर वर्ष 2024 में भी गो तस्करी से संबंधित प्राथमिकी दर्ज हुई थी। सीओ भाटपार रानी मनोज कुमार ने बताया कि 25 हजार रुपये के इनामी पशु तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें