फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी जातियों को मिलेे आरक्षण : भासपा

Wed, 20 Jul 2016 10:28 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
भारतीय सर्वजन पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस रोड पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। भारतीय सर्वजन पार्टी ने सभी जातियों के लिए आरक्षण की मांग बुलंद की। उनका कहना था कि जातियों को क्रमवार आरक्षण आवंटित की जाए।
विज्ञापन

इसके साथ ही घरेलू उपभोक्ताओं को 30 यूनिट प्रति माह मुफ्त बिजली देने की मांग की। राष्ट्रपति को संबोधित 21 सूत्री मांगपत्र जिलाधिकारी को दिया।

संगठन के कार्यकर्ता बुधवार को सिविल लाइंस में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचे। राष्ट्रपति को संबोधित मांगपत्र में कहा कि देश में सभी जातियों के बीच 100 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था हो।

ताकि सभी जातियों को आरक्षण कोटा का लाभ मिल सके। बिजली कटौती पर अविलंब रोक लगाई जाए, देहात और शहर में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति बहाल हो। किसानों को गेंहू और धान का बीज निशुल्क वितरित करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईंट भट्ठों पर शराब बनाने के काम पर रोक लगे। विद्यालयों में फीस निर्धारित हो। प्रदर्शन में अशोक निषाद, संजय श्रीवास्तव, हरिशंकर निषाद, सूरज वर्मा, अर्जुन राव, कृष्णा वर्मा, आकाश वर्मा, शिव कुमार पाठक, रंगलाल, रामवृक्ष राव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें