फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सभी बच्चों को लगाया जाए एमआर का टीका

Wed, 04 Feb 2026 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भलुअनी के सभागार में मंगलवार को जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एसके सिन्हा की अध्यक्षता में एमआर टीकाकरण अभियान से सम्बंधित ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक की गईं। उन्होंने बच्चों के टीकाकरण एमआर अभियान की सफलता को लेकर निर्देश दिया।
विज्ञापन

डॉ. एसके सिन्हा ने कहा कि यह विशेष अभियान 16 से 27 फरवरी, 2026 तक चलेगा। जिले में कक्षा 1 से 5 वीं तक के सभी सरकारी, निजी विद्यालयों एवं मदरसा के बच्चों को टीका लगाया जाएगा। इस अभियान में 5 साल से लेकर 10 साल तक के बच्चों को एम-आर टीका का अतिरिक्त डोज लगाया जाएगा, भले ही इस अभियान से पहले बच्चों को टीका लगाया जा चुका हो।
उन्होंने कहा कि अभियान अभियान की सफलता के लिए माइक्रो प्लान पर विस्तार से चर्चा की जाए, ताकि अभियान का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके। टीकाकरण से एक से दो दिन पहले विद्यालय स्तर पर डॉक्टरों, शिक्षा विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के साथ बैठक कर अभियान के बारे में पूरी जानकारी दी जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें