फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया में अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला: बोले- अभी नोएडा एयरपोर्ट का नाम बदला है, फिर नाम समेत बेच देंगे

Fri, 09 Oct 2026 05:25 PM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया

सार

अखिलेश ने कहा कि हमने केदारेश्वर मंदिर बनवाने का संकल्प लिया था। उसके पूरा होने पर अयोध्या जाने का संकल्प है। सनातन की परम्परा के अनुसार ब्राह्मण से मुहूर्त पूछकर अयोध्या जाएंगे।
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया में सपा मुखिया और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि डबल इंजन फेल हो चुका है। देश बेचने वाले के नाम पर एक एयरपोर्ट का नाम रखा गया है, कुछ दिन बाद उसे भी बेच दिया जाएगा।
विज्ञापन


अखिलेश यादव लार क्षेत्र के रक्सा गांव में पूर्व विधायक सुरेश यादव की श्रद्धांजलि सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जो पीड़ित है वही पीडीए है। दो महीने बाद चुनाव की घोषणा होनी है। इस बार परिणाम बदलेगा। यूपी में फिर समाजवादी सरकार बनेगी। सरकार नौकरी मांगने वालों को ई रिक्शा खरीदने की सलाह दे रही है। पता लगा है कि सबसे अधिक ई रिक्शा भाजपा के लोग खरीद रहे हैं।

अयोध्या शुभ मुहूर्त में जायेंगे
अखिलेश यादव ने कहा कि सनातन की परम्परा के अनुसार ब्राह्मण से मुहूर्त पूछकर अयोध्या जाएंगे। हमने केदारेश्वर मंदिर बनवाने का संकल्प लिया था। उसके पूरा होने पर अयोध्या जाने का संकल्प है।
विज्ञापन


जनवरी में घोषित होगी चुनाव की तारीख
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने कहा कि यूपी में चुनाव की तारीख जनवरी में घोषित होगी। त्योहार निकाल दें तो केवल 45-50 दिन शेष हैं। सभी कार्यकर्ता जुट जायें। उन्होंने बीजेपी पर तीखे हमले बोलते हुए कहा कि भाजपा को अपना कार्यालय चुनाव आयोग के दफ्तर में ही खोल लेना चाहिए। उन्होंने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जो भाजपा कहती है, आयोग उतना ही करता है। कार्यकर्ता अपने बूथ की वोटर लिस्ट पर नजर रखें।

ओपी का खेल खत्म
सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभार का नाम लिये बिना कहा कि ओपी का खेल भाजपा ने ही खत्म कर दिया है। एकरंगी बाबा ने उससे सोशल मीडिया पर दूसरे दलों के बारे में इतना लिखवा दिया कि हर तरफ से उनके लिए दरवाजे बंद हो गए हैं। अब भाजपा उन्हें केवल दो सीट देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें