फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं और बेरोजगारों को साधते रहे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं और बेरोजगारों को साधते रहे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष
विज्ञापन

देवरिया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव के दौरान जिले में अपनी पहली जनसभा के जरिए बेरोजगारी, महंगाई, अनुदेशक, शिक्षामित्रों, प्रशिक्षित बेरोजगारों, 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में धांधली का मुद्दा उठाकर युवाओं एवं छात्रों को साधा। सेना व पुलिस में भर्तियां करने का खुले मंच से वादा किया। सातों विधानसभा क्षेत्रों को मथने के साथ सियासी तरकश के सारे बाण छोड़ दिए। पूरे समय बसपा और कांग्रेस पर चुप्पी साधे रहे और भाजपा पर तंज कसते रहे।
जनसभा के दौरान बार-बार नौजवानों में जोश का जिक्र किया। हिा कि इससे पता चल रहा है कि इस बार जिले से सभी सीटें सपा जीतने जा रही है। पूर्व सीएम ने कहा कि अनुुदेशकों, शिक्षामित्रों, बीएड, टेट, बीपीएड, रोजगार सेवकों ने पांच साल इंतजार किया है, इस बार मत करना। पांच साल और इंतजार करना पड़ा तो बीएड टेट वाले तो बूढे़ हो जाएंगे। कर्मचारियों व शिक्षकों की बहुप्रतीक्षित मांग पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी। आगे कहा कि यह चुनाव छोटा मोटा चुनाव नहीं है, यह यूपी का भाग्य और देश की राजनीति की दिशा तय करेगा। व्यापारियों को याद दिलाया कि जीएसटी लागू होने के बाद सरकार की ओर से वादा किया गया था कि रोजगार मिलेंगे, कारोबार बढ़ेंगे, उद्योग लगेंगे, व्यापार में आसानी होगी, जबकि जीएसटी आज भी कई व्यापारियों को पीड़ा दे रही है। सरकार बनने पर 300 यूनिट फ्री बिजली, सिंचाई मुफ्त होगी। कोरोना के समय में गुजरात महाराष्ट्र से मजदूर पैदल चलकर आए। बीमारी के समय दवाई, बिस्तर, आक्सीजन तक सरकार नहीं दे पाई। बड़ी संख्या में लोगों की जान चली गई। गंगा में हजारों लाशें बहीं, किनारे पर दाह संस्कार किया, यह भूलना नहीं और ऐसी सरकार को माफ मत करना। हम सब परिवार वाले लोग हैं। परिवार वाले जब कभी परिवार के बीच जाते हैं तो कुछ न कुछ लेकर जाते हैं। गोरखपुर वाले बाबा अब बोरिया-बिस्तर समेटने की तैयारी कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने महंगाई, बेरोजगारी, कर्मचारी, व्यापारियों व उद्यमियों की समस्या को उठाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला बोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह
देवरिया। सोनूघाट से महुआनी चौराहा, भीखमपुर रोड, बैकुंठपुर मुख्य मार्ग पर युवाओं में जबरदस्त उत्साह दिखा। युवा अखिलेश को नजदीक से देखने और सुनने के लिए बेरिकेडिंग तोड़कर मंच तक पहुंचने को बेताब दिखे। कार्यकर्ता भी मंच तक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। इससे सुरक्षा व्यवस्था में लगी पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। देरी से पहुंचने पर कुछ युवा अखिलेश को पास से न देख पाने से मायूस दिखे। संचालन चंद्रभूषण सिंह यादव ने किया। जनसभा के दौरान रामपुर कारखाना की प्रत्याशी गजाला लारी, देवरिया सदर से अजय कुमार सिंह पिंटू, सलेमपुर से सुभासपा गठबंधन के मनबोध प्रसाद, पथरदेवा से ब्रह्माशंकर त्रिपाठी, रुद्रपुर से रामभुआल निषाद, भाटपाररानी से डॉ. आशुतोष उपाध्याय, बरहज से मुरली मनोहर जायसवाल, एमएलसी रामसुंदर दास निषाद, पूर्व सांसद गोरख जायसवाल, रमाशंकर विद्यार्थी एवं कनकलता सिंह, पूर्व विधायक सुरेश यादव व स्वामीनाथ यादव, जिलाध्यक्ष डॉ. दिलीप यादव, बाबूलाल यादव, जेपी जायसवाल, अशोक सिंह कुशवाहा, डॉ. गुंजन यादव, सयुस के ओपी यादव, रामाश्रय पहलवान, राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष सिंह, मोहन गुप्ता, अवनीश यादव, अजय यादव, बेचूलाल चौधरी, धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, विजय रावत, गेनालाल यादव, रंजना भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें