फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेंद्र को मिला रेडक्रॉस सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिलेंद्र को मिला रेडक्रॉस सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट
विज्ञापन

देवरिया। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी उत्तर प्रदेश राज्य शाखा के उपसभापति अखिलेंद्र शाही को रेडक्रॉस सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट सम्मान मिला है। शुक्रवार को राजभवन लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं संस्था की प्रदेश चेयरमैन आनंदीबेन पटेल ने उन्हें यह सम्मान दिया।
विज्ञापन

जनपद में संस्था की ओर से कोविड, बाढ़ सूखा, रक्तदान एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे विभिन्न उल्लेखनीय कार्य के लिए राष्ट्रीय मुख्यालय की ओर से इस पुरस्कार के लिए देवरिया को चुना गया था। राजभवन लखनऊ में आयोजित में कार्यक्रम में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी उत्तर प्रदेश राज्य शाखा की महासचिव डॉ. हिमा बिंदु नायक, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, मैनेजिंग कमेटी के सदस्य शफी जमा की उपस्थिति में अखिलेंद्र शाही ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। संस्था के मंडल कोऑर्डिनेटर अजय प्रताप सिंह, आजीवन सदस्य नवनीत अग्रवाल, उपेंद्र यादव, अनिल तिवारी, नागेंद्र चौहान, सुमित मिश्रा, अवध किशोर चौधरी, पंकज कुमार, शिवानंद नायक, पुरुषोत्तम मरोदिया, राजेंद्र जायसवाल, जावेद अहमद सिद्दीकी, बसंत तिवारी, संजय शाही, संतोष आदि ने इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें