देवरिया। युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य संतोष चौहान ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि संतोष चौहान ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और सर्टिफिकेट देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी निखिल आनंद कुमार ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी 17 दिसंबर को जिले में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे 100 मीटर दौड़ (सीनियर वर्ग) में आकाश सिंह ने प्रथम स्थान, तेजस कुमार गौड़ ने द्वितीय स्थान और नितेश पाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ (जूनियर वर्ग) में अभय कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया। वॉलीबॉल (सीनियर वर्ग) में बरियारपुर की टीम विजेता रही। कबड्डी (जूनियर वर्ग) में संविलियन विद्यालय मदिरा पाली खास विजेता रही, जबकि करनपुर पंचखेड़ा उपविजेता रही। 400 मीटर दौड़ (सीनियर वर्ग) में आकाश सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
800 मीटर दौड़ (जूनियर वर्ग) में प्रिंस कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया। कबड्डी (सीनियर वर्ग) में कर्महा की टीम विजेता रही, जबकि मुंडेरा लाल उपविजेता रही। कबड्डी (महिला टीम) में डुमरी की टीम विजेता रही और गौतम चक मठिया की टीम उपविजेता रही।
इस सफल आयोजन में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संतोष कुमार, राजकमल, आशुतोष, अभिनाश, संदीप गौतम, अजीत पटेल, पीआरडी स्वयंसेवक ओमप्रकाश, वीरबहादुर, रत्नेश और उग्रसेन यादव का विशेष योगदान रहा। संवाद