फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: देवरिया ब्लू ने रेड को एक विकेट से हराया

Tue, 19 Nov 2024 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। स्व. राजेंद्र प्रसाद तिवारी जिला क्रिकेट लीग के तहत सोमवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए मैच में देवरिया ब्लू ने देवरिया रेड को रोमांचक मुकाबले में दो गेंद शेष रहते एक विकेट से हराकर दो अंकों की बढ़त बना ली। गेंद व बल्ले के साथ शानदार प्रदर्शन कर जीत में अहम योगदान देने वाले अभिषेक यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में देवरिया रेड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 30 ओवर में टीम ने 180 रन बनाए। रेड की ओर से बल्लेबाजी करते हुए कैश काज़ी ने 66 गेंद में 14 चौके की मदद से 90, अनुज यादव ने 28 गेंद में 30, मंगेश यादव ने 29 गेंद में 15 रन बनाए।
देवरिया ब्लू की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मानस चौहान ने छह ओवर में 30 रन देकर तीन, अभिषेक यादव ने सात ओवर में 21 रन देकर दो विकेट हासिल किया। जवाब में उतरी देवरिया ब्लू की ओर से राहुल साहनी ने 66 गेंद में 10 चौके की मदद से 68, अभिषेक यादव ने 42 गेंद में छह चौके से 40, प्रियांशु त्रिपाठी ने नौ गेंद में तेज 18 रन बनाए।
विज्ञापन

टीम ने 29.4 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। देवरिया रेड के तरफ से गेंदबाजी करते साहिल शाह ने चार ओवर में 25 रन देकर तीन, अनुज यादव ने छह ओवर में 25 रन देकर एक विकेट प्राप्त किया।। सीनियर खिलाड़ी शाकिर अली ने अभिषेक यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया। इसके पूर्व सीनियर खिलाड़ी धीरज पटेल ने खिलाड़ियों से परिचय कर खेल का आरंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें