बरहज के गौरा काली मंदिर परिसर में पहलवानों से हाथ मिलवाकर कुश्ती दंगल का शुभारंभ कराते मुख्य अत
बरहज। नगर के गौरा वार्ड स्थित काली मंदिर परिसर में नागपंचमी पर्व पर सोमवार को परंपरागत कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। अखाड़े में महिला वर्ग की बिहार की अकांक्षा ने गोरखपुर की प्रीति, जबकि पुरुष वर्ग में बनारस के संजय पहलवान ने देवरिया के टीमल को चित किया। कुश्ती देखने के लिए नगर-क्षेत्र के हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस बल मौजूद रहा।
मुख्य अतिथि श्याम सुंदर जायसवाल, विशिष्ट अतिथि श्रीप्रकाश पाल और गौरा चाैकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती का शुभारंभ कराया। बरहज की अर्चना गुप्ता ने देवरिया की गायत्री, बिहार की सोनम ने गोरखपुर की पूनम, जबकि पुरुष वर्ग में पैना के निर्भय सिंह ने मौना के बबलू, गौरा के बसंत ने आजमगढ़ के प्रदीप, वीरू ने उजरा मोहांव के मनोज को आसमान दिखाया। मौके पर गुड्डू सोनकर, अमरजीत सोनकर, दिनेश सिंह, जितेंद्र सोनकर, अमित जायसवाल, लोकनाथ गुप्त, धर्मवीर सोनकर, आकाश सिंह, दुर्गेश सोनकर, करमवीर सोनकर आदि माैजूद रहे।