फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ मुंगेर को हराकर विजेता बना

Sun, 17 Dec 2017 11:10 PM IST
deoria
विज्ञापन
फुटबाल प्रतियोगिता के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
देवरिया। 
विज्ञापन

बौलिया पांडेय गांव में सर्वजीत सिंह की यादव की स्मृति में चल रही राज्यस्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को हुआ। इसमें आजमगढ़ की टीम ने मुंगेर को पेनाल्टी शूट के दौरान 3-1 से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। 
विज्ञापन

फाइनल मैच का शुभारंभ सलेमपुर के सांसद रविंद्र कुशवाहा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहले हाफ में आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए दोनों टीमें एक-एक गोल कर बराबरी पर रहीं। दूसरे हॉफ में भी दोनों टीमें ने एक-एक गोल दागा। इसके चलते मुकाबला बराबरी पर रहा। निर्णायक मंडल की ओर से 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया। बावजूद मैच का निर्णय नहीं हो सका। इसके बाद दोनों टीमों को पांच-पांच पेनाल्टी शूट करने का मौका दिया गया। इसमें आजमगढ़ की टीम ने मुंगेर की टीम को 3-1 के अंतर से पराजित कर मैच जीत लिया। विजेता टीम के खिलाड़ी सद्दाम को मैन ऑफ द मैच और मुंगेर के खिलाड़ी विक्रम राठौर को मैन ऑफ द सीरीज दिया गया। इस दौरान अशोक कुशवाहा, लालबहादुर कुशवाहा, दीपेंद्र प्रताप सिंह, धर्मेंद्र कुशवाहा, जयप्रकाश यादव, शिवनरायण यादव, विनय शंकर दुबे, संजय गिरी, इंद्रासन यादव, श्यामा नरायण गिरी, उमेश गुप्ता, जंगबहादुर सिंह, तरुण प्रकाश यादव, प्रभात मिश्रा, अनिल यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें