फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कृषि मंत्री ने 24.36 लाख से बनने वाले अंत्येष्टि स्थल का किया भूमि पूजन

Mon, 16 Feb 2026 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। विकास खंड की ग्राम पंचायत मुसहरी में छोटी गंडक नदी के किनारे रविवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने 24.36 लाख की लागत से बनने वाले अंत्येष्टि स्थल के लिए भूमि पूजन किया। उन्होंने मुसहरी बंधे से अंत्येष्टि स्थल तक जाने वाली सड़क का भी शिलान्यास किया।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस गांव में अंत्येष्टि स्थल का निर्माण ग्रामीण जनता की एक लंबे समय से चली आ रही मांग थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। कृषि मंत्री ने कहा कि अंत्येष्टि स्थल किस गांव और आसपास के गांवों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।
भाजपा की डबल इंजन की सरकार गांव, गरीब और किसने की उन्नति के लिए निरंतर काम कर रही है। इस मौके पर ग्राम प्रधान मुकेश गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख राम आशीष गुप्ता, भाजपा मंडल तरकुलवा के अध्यक्ष दुष्यंत राव, पथरदेवा के अध्यक्ष हरीश शाही, देसही मंडल अध्यक्ष उमापति सिंह, तरकुलवा के चेयरमैन जनार्दन कुशवाहा, पथरदेवा के चेयरमैन क्रांति सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें