फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कृषि मंत्री ने जताई गहरी नाराजगी वीडियो वायरल

Wed, 23 Jul 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिले में एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें रविवार को प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही हेतिमपुर में रामजानकी मठ के जीर्णोद्धार कार्यों के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों पर जमकर बरसते नजर आ रहे हैं। वह निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर गहरी नाराजगी जताते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में मंत्री रामजानकी मठ के निर्माणाधीन हाॅल की खिड़की में लगी सड़ी लकड़ी पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहते हैं.. जंगला निकालकर बाहर फेंको, कल तक हट जाना चाहिए, नहीं तो जान ले लूंगा।
विज्ञापन

निर्माण कार्यों में घटिया सामग्री देख मंत्री ने सख्त लहजे में कार्यदायी संस्था को चेतावनी दी। उन्होंने कहा, सड़ी लकड़ी हटाओ, दो साल में घुन लग जाई... तु सब त घरे चल जईब पैसा लेके... जनता का हित सर्वोपरि है। इस संबंध में मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि, उनके कहने का अर्थ था कि सही कार्य किया जाय। जनता की गाढ़ी कमाई से हो रहे कार्यों में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कृषि मंत्री ने कहा कि इसमें तत्काल सुधार किया जाए। मानक के विपरीत कार्य नहीं होगा। शिकायत नहीं होनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें