देवरिया। सपा मजदूर सभा ने मंगलवार को प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिलाध्यक्ष ऋषिकेश यादव के नेतृत्व में सुभाष चौक से लेकर कलेक्ट्रेट तक प्रदर्शन किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर में संगठन का धरना शुरू हो गया। अंत में राज्यपाल को संबोधित सात सूत्री ज्ञापन एएसडीएम अवधेश निगम को सौंपा। धरने को सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव, बेचूलाल चौधरी, अंबिका यादव, जनार्दन यादव, श्रीकांत यादव आदि ने संबोधित किया। संवाद