कृषि मंत्री ने सीएम के कार्यक्रम स्थल का किया दौरा
पार्टी के पदाधिकारियों को भीड़ जुटाने की सौंपी जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सांसद रविंद्र कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी, भाजपा जिला अध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने 28 नवंबर को होने वाले मुख्यमंत्री के सभा स्थल रघुराज सिंह इंटर कॉलेज बहियारी बघेल का शुक्रवार को जायजा लिया।
उन्होंने कॉलेज में लार, सलेमपुर, भाटपार रानी, घांटी, पड़री, सलेमपुर आदि मंडल अध्यक्षों व शक्ति केंद्र अध्यक्षों सहित जिले के पदाधिकारियों की बैठक ली तथा सीएम के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह सभा प्रदेश के पूर्वी छोर पर हो रही है। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों वह पदाधिकारियों को क्षेत्र के पांच किलोमीटर के अंदर के गांवों में पहुंचकर लोगों को मोटिवेट करने तथा दूर से आने वालों के लिए बस आदि की व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी। सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि वर्ष 2017 में जहां-जहां हार हुई थी, वहां-वहां पहले पहुंचकर सीएम ने उस सीट को अपने कब्जे में करने की रणनीति बनाई है। इसके तहत भाटपार रानी में सबसे पहले कार्यक्रम लगा है। जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम मेरे क्षेत्र और मेरे घर में हो रहा है। यहां की जनता इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए अभी से जुट गई है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से क्षेत्र में खुशी की लहर है। इस दौरान जिला अध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, कॉलेज के प्रबंधक राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह, जिला प्रभारी सुनील गुप्ता, हरिचरण कुशवाहा, वृंदा कुशवाहा, जय नाथ कुशवाहा उर्फ गुड्डन, सभा कुंवर, बलवीर सिंह दादा, भानु प्रताप सिंह, राजकुमार शाही, उमेश शाही, रामध्यान पटेल, त्रिगुणायत विश्वकर्मा, अवधेश मिश्रा, अशोक कुशवाहा, मुकेश यादव, अजय पांडेय, राम अशीष कुशवाहा, रवि कुशवाहा, रविकुमार, राजेंद्र जायसवाल, राकेश सिंह, हरकेश बहादुर, जितेंद्र जायसवाल, संतोष पटेल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।