फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथी घोड़ा और ढोल नगाड़ों की थाप पर निकला शोभा यात्रा

विज्ञापन
महाराजा अग्रसेन जयंती अवसर पर निकाली गयी शोभा यात्रा में शामिल महिलाए व बच्चे। - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
फोटो समाचार...
विज्ञापन

धूूमधाम से निकली महाराजा अग्रसेन की शोभा यात्रा
मारवाड़ी युवा मंच के बैनर तले निकली यात्रा का जगह-जगह स्वागत
18 गोत्रों के निशान रहे आकर्षण के केंद्र, झूमे श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। महाराजा अग्रसेन की जयंती पर रविवार को मारवाड़ी युवा मंच ने शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली। बारिश के बावजूद अग्रवाल समाज के लोगों ने शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ढोल-नगाड़े की थाप पर युवा झूमते रहे। महाराजा अग्रसेन की झांकी के साथ हाथी-घोड़ा और 18 गोत्रों के निशान आकर्षण के केंद्र रहे।
अध्यक्ष पुरुषोत्तम मरोदिया ने महाराजा अग्रसेन के जीवन वृत्त पर चर्चा करते हुए कहा कि समाज की बेहतरी के लिए अंतिम सांस तक उन्होंने संघर्ष किया। उनके जीवन से हमें प्रेरणा लेते हुए सामाजिक कार्यों में सहभागिता बढ़ाने की जरूरत है। इसके लिए सबसे पहले हमें एकजुट होना होगा। मोहन रोड स्थित महाराजा अग्रसेन अतिथि भवन से ढोल नगाड़ा और हाथी-घोड़े के साथ निकली शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल रहे। शोभा यात्रा मोहन रोड, नई बाजार, अमर ज्योति चौराहा, कोतवाली रोड, अंसारी रोड, बजाजी रोड होते हुए पुन: अतिथि भवन पहुंची। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया। अग्रसेन चौक पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर समाज के लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित किया। इस दौरान आनंद अग्रवाल, विनय भगत, संजय बजाज, अजय अग्रवाल, अरुण जाखोदिया, अजय नगलिया, अनूप लाडिया, सौरभ अग्रवाल, विवेक कमानी, रोहित अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, नवीन लाठ, हेमंत, पवन खेतान, मुरारी खेतान, विकास पोद्दार, राकेश लाठ, आशीष कानोडिया, शुभ्रांत, राजेश नांगलिया, पीयूष मित्तल, आशीष बुधिया, विकास जैन, मयंक, सज्जन केजरीवाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नृत्य नाटिका से दिया जल संरक्षण और नशा मुक्ति का संदेश
देवरिया। महाराजा अग्रसेन की जयंती पर अग्रवाल समाज की ओर से विविध कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। सुबह पूजन-अर्चन और ध्वजारोहण के बाद महाराजा अग्रसेन अतिथि भवन में कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता हुई। इसमें अग्रसेन समाज के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शाम को टाउनहाल स्थित ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति में कोलकाता के किनकिनी ग्रुप के कलाकारों ने नृत्य नाटिका के जरिए जल संरक्षण और नशा मुक्ति का संदेश दिया। वृंदावन की रासलीला को मंच पर जीवंत बनाया। राजस्थानी लोकनृत्य घूमर व बॉलीवुड थीम पर सूफियाना प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। गीत म्हारी घूमर छे और बन्ना रे बाग में झूला डाल्या पर कलाकारों की मोहक प्रस्तुति ने सबका दिल जीत लिया। इस दौरान बाबूलाल मित्तल, संजय केडिया, पुरुषोत्तम मरोदिया, पुरुषोत्तम परसरामपुरिया, श्याम सुंदर भगत, विजय टिबड़ेवाल, प्रमोद राजगढ़िया, अशोक अग्रवाल, विकास पोद्दार, अरुण जाखोदिया, गिरधारी लाल, अनिल खंडेलवाल, नरेश अग्रवाल, विनोद लाठ, संजय बजाज, धूपद केजरीवाल, विनोद अग्रवाल, सत्यप्रकाश, गणेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें