फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेट व सीटेट पास अभ्यर्थियों ने प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
टेट व सीटेट पास अभ्यर्थियों ने प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए प्रदर्शन
विज्ञापन

देवरिया। जिले के टेट व सीटेट पास प्रशिक्षु अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को 97 हजार नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित अपनी मांगों का एसडीएम सदर सौरभ सिंह को सौपा। इसके साथ ही इन्होंने देवरिया सदर के सांसद को भी ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

97 हजार नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी करने के लिए प्रशिक्षुओं ने सुभाष चौक से लेकर कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च किया। इनका कहना था कि प्रदेश में कुल 21 लाख टेट व सीटेट पास अभ्यर्थी हैं, इसके सापेक्ष सरकार की ओर से 17 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है, जिसका हम सभी विरोध करते हैं। पूरे प्रदेश में यह आयोजन शुक्रवार को किया गया, ताकि सरकार उनकी मांगों पर समुचित ध्यान दें। प्रदर्शन में अभय, नितेश शुक्ला, चक्रपाणि मणि, विवेक, अभिषेक, आशुतोष, अदिती, आन्या, प्रियंका, आकांक्षा, शुभम मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें