कांग्रेस की बैठक को संबोधित करते नेता,
- फोटो : स्रोत विज्ञप्ति
देवरिया। टाउन हॉल परिसर स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में रविवार को मासिक बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ‘रोशन’ ने कहा कि कांग्रेस गरीब, शोषित, वंचित और उपेक्षित लोगों की पार्टी है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में शानदार प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनपद के सभी वार्डों में पार्टी के उम्मीदवार विजयी हों, इसके लिए कठिन परिश्रम करना होगा। कांग्रेस पार्टी पंचायत चुनाव को लेकर सतर्क है। जिले के सभी वार्डों में पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगी। इस दाैरान भरत मणि त्रिपाठी,चंदन वर्मा, संजीव मिश्रा, जुलेखा खातून माैजूद रहीं। संवाद