फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देसही देवरिया के बरवां मीरछापर गांव में श्मशान की पैमाइश से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया के बरवां मीरछापर गांव में श्मशान की पैमाइश से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

देवरिया। श्मशान भूमि की पैमाइश से नाराज बरवां मीरछापर गांव के लोगों ने राजस्व कर्मियों के खिलाफ मंगलवार को प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि भूमि पर कुछ लोग अवैध रूप से कब्जा करना चाह रहे हैं। इसलिए किसी को बिना बताए ही राजस्वकर्मियों ने भूमि की पैमाइश कर दी।
विज्ञापन

देसही देवरिया क्षेत्र के बरवां मीरछापर गांव के आनंदनगर चौराहे पर श्मशान घाट है। गांव के लोगों की मानें तो इस भूमि पर एक तरफ कुछ लोगों का रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि रविवार को राजस्वकर्मियों ने प्रधान और गांव के लोगों को बिना बताए भूमि की पैमाइश कर सीमांकन कर दिया। जबकि कुछ दिन पहले ही यहां प्रधान ने पौधरोपण भी कराया था। जानकारी होने के बाद गांव के लोग नाराज हो गए। बात नहीं बनने पर मंगलवार को गांव के लोगों ने सैकड़ों की संख्या में श्मशान भूमि पर पहुंचकर राजस्वकर्मियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रधान प्रतिनिधि विष्णु कुशवाहा, सुबास चौहान, प्रभुनाथ चौरसिया, विजय कुशवाहा, हरिश्चंद्र, रामप्यारे मद्धेशिया, मुरारी सिंह, फेंकू यादव, शेषनाथ यादव, राजकुमार, संजय कुशवाहा, विजय बहादुर आदि का आरोप है कि राजस्वकर्मियों की मिलीभगत से कुछ लोग श्मशान की भूमि पर अवैध कब्जा करना चाह रहे हैं। मांग की गई कि पहले श्मशान की भूमि को पैमाइश करके अलग करके विवाद को समाप्त किया जाय। गांव वालों ने आगाह किया कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह आगे भी सड़क पर उतर कर प्रदर्शन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें