फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची शराब धंधेबाजों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कच्ची शराब धंधेबाजों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

देवरिया। कच्ची की शराब के खिलाफ जोकहा खास गांव के गोसाई टोला की महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में महिलाएं एसपी कार्यालय पहुंचीं और कच्ची शराब के धंधेबाजों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कीं।
शुक्रवार दोपहर गोसाई टोला निवासी चंद्रावती देवी के साथ एसपी से शिकायत करने के लिए गांव की महिलाएं पहुंचीं। महिलाओं ने कहा कि गांव के कुछ लोग कच्ची शराब का धंधा करते हैं। कच्ची शराब पीकर गालियां देते हैं और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करते हैं। इससे गांव के लोग काफी परेशान हैं। इसकी शिकायत कई बार 112 नंबर पर की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। महिलाओं कच्ची शराब बंद कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी आफिस पहुंचने वाली महिलाओं में रंभा देवी, उर्मिला देवी, गुड्डी देवी, राधिका देवी, जानकी देवी, दुर्गावती देवी, पतिया देवी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनाने में जुटे रहे सिपाही
महिलाओं की शिकायत पर कार्रवाई के डर से कुछ सिपाही एसपी आफिस पहुंच गए। आक्रोशित महिलाओं से शिकायत न करने की गुहार लगाते रहे। काफी समय तक सिपाहियों ने महिलाओं को आफिस के गेट पर रोक कर समझाने-बुझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें