फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फिर मेगा ब्लॉक, 30 ट्रेनें निरस्त...यात्री होंगे परेशान

Sat, 12 Apr 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया/भटनी। गोरखपुर-डोमिनगढ़ और गोरखपुर कैंट के बीच तीसरी लाइन के निर्माण और मरम्मत कार्य के चलते रेलवे ने 12 अप्रैल से तीन मई तक मेगा ब्लॉक लिया है। इसके चलते इस रूट की करीब 30 ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन और शाॅर्ट किया गया है।
ऐसे में अप्रैल और मई माह में शादी समारोहों में घर पहुंचने वाले रेल यात्रियों की मुसीबत बढ़ जाएगी।
गोरखपुर-सिवान पैसेंजर 17 अप्रैल से 6 मई, भटनी-अयोध्या धाम 26 अप्रैल से 3 मई, गोरखपुर-छपरा पैसेंजर 14 अप्रैल से 6 मई, दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस 12 अप्रैल से 3 मई, छपरा-नौतनवां इंटरसिटी एक्सप्रेस 12 अप्रैल से 3 मई, लखनऊ-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 12 अप्रैल से 3 मई, सहरसा-आनंद विहार स्पेशल 12 अप्रैल से 3 मई तक निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा वाराणसी सिटी-गोरखपुर कैंट इंटरसिटी एक्सप्रेस 27 अप्रैल से 6 मई, गोरखपुर-वाराणसी एक्सप्रेस 14 अप्रैल से 3 मई, गोरखपुर-सिवान पैसेंजर 27 अप्रैल से 6 मई, गोरखपुर-कोलकाता पूर्वांचल एक्सप्रेस 13 अप्रैल से 4 मई, कोलकाता-गोरखपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस 14 अप्रैल से 4 मई, छपरा-मथुरा एक्सप्रेस 16 अप्रैल से 2 मई तक नहीं चलेगी।
विज्ञापन

, रांची-गोरखपुर स्पेशल 18 अप्रैल से 2 मई, पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस 17 अप्रैल से 1 मई, गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस 19 अप्रैल से 3 मई, गोरखपुर -शालीमार 21, 28 अप्रैल तथा शालीमार -गोरखपुर 22, 29 अप्रैल को निरस्त रहेगी। इस बीच यात्रियाें की मुसीबत बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें