फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 14 और 15 को फिर बारिश के आसार, सतर्क रहें किसान

Sat, 12 Apr 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
गेहूं की फसल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही पुरवा हवा से मौसम में अचानक बदलाव आया है। दो दिन की बारिश के बाद शुक्रवार को तेज धूप निकली। इससे किसानों को राहत मिली है।
मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार की रात में फिर बादल छाने की उम्मीद है। इससे 14 और 15 अप्रैल को बारिश के आसार बन रहे हैं। अधिकतम तापमान में गिरावट होगी। किसानों को सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

बुधवार की रात व बृहस्पतिवार को बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई। दो दिन में जिले में करीब 28 एमएम बारिश हुई है। शुक्रवार कhसुबह से ही तेज धूप निकली। इससे किसानों को राहत मिली और वे गेहूं के फसल की कटाई में जुट गए, लेकिन आंधी-बारिश से पक कर तैयार कुछ गेहूं की फसल खेतों में गिर गई है।
विज्ञापन

कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि गेहूं की बालियों को अगर सही तरीके से नहीं सुखाया गया तो दाना काला पड़ जाएगा। भूसा भी खराब हो जाएगा। पशु उसे खाएंगे नहीं।
मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में अचानक बदलाव आया है। शुक्रवार को धूप निकली, लेकिन रात में फिर बादल आएंगे।
इस वजह से बारिश के आसार बन रहे हैं। दो दिन तक बारिश के आसार हैं। इसके कारण अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें