फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दो माह बाद उग्रसेन सेतु पर फिर दौड़ने लगे छोटे चार पहिया वाहन

Thu, 10 Sep 2026 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। करीब दो माह बाद कपरवार के उग्रसेन सेतु पर बुधवार को छोटे चार पहिया वाहनों का आवागमन शुरू हो गया। पुल के क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई थी। बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू होने में दो दिन का वक्त लग सकता है। पुल से आवागमन शुरू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

राप्ती तट स्थित उग्रसेन सेतु से होकर रामजानकी मार्ग के रास्ते बिहार, बलिया, आजमगढ़, अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ आदि जनपदों के लिए लोगों की आवाजाही होती है। 16 जुलाई को उग्रसेन सेतु पर बड़ा गड्ढा बन जाने के कारण पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। इससे आवागमन बाधित हो गया था।
लखनऊ की टेक्निकल टीम ने पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से पर आरसीसी की ढलाई, वेयरिंग रिपेयरिंग और ज्वाइंटर बदलने का काम किया। पिचिंग न होने से आवागमन बाधित था। एनएच 227-ए की ओर से मंगलवार की देर शाम तक पिचिंग कार्य पूर्ण करा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बुधवार की सुबह से छोटे चार पहिया वाहनों के आवाजाही से रोक हटा दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें