फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हंगामे के बाद छठ पूजा के लिए मिला अस्थायी स्थान

Mon, 27 Oct 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। शहर के पुरवां वार्ड में छठ पूजा की जमीन को लेकर महिलाओं ने रविवार को हंगामा किया। पुलिस प्रशासन के हस्तक्षेप से दो घंटे बाद कॉलेज प्रशासन से वार्ता कर छठ पूजा के लिए अस्थायी जमीन उपलब्ध कराया गया।
इसके बाद महिलाएं शांत हुईं। माैके परसिपाहियों की ड्यूटी लगा दी गई है, ताकि किसी तरह का विवाद न होने पाए।
महिलाओं का आरोप है कि वर्षों से कुरना नाले के किनारे छठ पूजा करती हैं। पैमाइश के बाद इस स्थान पर कॉलेज प्रशासन की ओर से बाउंड्री करा दिया गया। इस वर्ष कुरना नाला के किनारे उसी स्थान पर छठ पूजा करने के लिए महिलाएं अड़ गईं। इसको लेकर शुक्रवार से ही खींचतान चल रहा था।
विज्ञापन

शनिवार को नाराज महिलाओं ने हंगामा करते हुए कॉलेज की जमीन पर छठ वेदी बनाने की तैयारी करने लगी। कॉलेज प्रशासन की ओर से विरोध करने पर हंगामा करने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो घंटे के प्रयास के बाद समझा-बुझाकर महिलाओं को शांत कराया। महिलाओं का आरोप है कि इस स्थान पर वर्षों से छठ पूजा होता है, कोई भी इसे अपनी स्थायी संपत्ती नहीं बना सकता है।
मामला बढ़ता देख नगर पालिका के ईओ, राजस्वकर्मी और पुलिस मौके पर पहुंचे। पूरी बात समझने और महिलाओं के आक्रोश को देखते हुए कॉलेज प्रशासन राजस्व कर्मियों से बात कर कॉलेज प्रशासन की जमीन में छठ पूजा के लिए अस्थायी वेदी बनाने व पूजा करने के लिए व्यवस्था कराया। इसके बाद नाराज महिलाएं शांत हुई।
विज्ञापन

कोतवाल विनोद सिंह ने बताया कि राजस्वकर्मियों के अनुसार जिस जमीन पर छठ पूजा हो रही थी, वह जमीन पैमाइश में कॉलेज प्रशासन की निकल गई, इसलिए वहां पर इस साल छठ पूजा करने से कॉलेज प्रशासन मना कर रहा था। उन्होंने कहा कि अस्थायी रूप से छठ पूजा के लिए वह स्थान दिलवा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें