फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रेनों में भारी भीड़...जगह के लिए जद्दोजहद

Mon, 27 Oct 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
भटनी रेलवे स्टेशन पर बिहार जाने वाली बाघ एक्सप्रेस में चढ़ते यात्री।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भटनी। छठ महापर्व पर घर लौटने की ललक हर प्रवासी के चेहरे पर साफ झलक रही है। यही वजह है कि दिल्ली, पंजाब, मुंबई से लेकर गुजरात तक से आने वालीं ट्रेनें यात्रियों से खचाखच भरी रहती हैं।
आरक्षण के अभाव में यात्री जनरल कोच में यात्रा करने को मजबूर हैं। रविवार को बिहार की तरफ जाने वालीं ट्रेनों में भीड़ देखी गई। दिव्यांग और महिला बोगी में भी यात्री यात्रा करते देखे गए। कुछ ऐसा ही हाल देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला। भटनी रेलवे स्टेशन पर छठ पर्व पर घर लौटने वालों की संख्या बढ़ने से रविवार को दिनभर भीड़ भाड़ का माहौल बना रहा। प्रत्येक प्लेटफॉर्म पर शौचालय नहीं होने से महिलाओं और बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बाघ एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे निजामुद्दीन अंसारी, आफताब अंसारी, कमलेश महतो, अभिषेक शर्मा, राजन पासवान आदि ने बताया कि हर साल की भांति इस बार भी छठ पर्व पर घर जाना चुनौती से भरा है। बरेली रेलवे स्टेशन से ट्रेन के गेट पर खड़ा होकर करनी पड़ रही है।
इंटरसिटी एक्सप्रेस से वाराणसी जा रहे यात्रियों ने बताया कि छठ पर्व पर लोकल ट्रेनों में भी भीड़ बढ़ गई है। इससे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से स्टेशन की स्वच्छता, शौचालय और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि छठ जैसे बड़े पर्व के समय अस्थायी शौचालय और अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती की जानी चाहिए थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भटनी रेलवे स्टेशन पूर्वोत्तर रेलवे का एक महत्वपूर्ण जंक्शन है, जहां से रोजाना सैकड़ों यात्री बिहार, गोरखपुर, मऊ, वाराणसी, प्रयागराज, मुम्बई, पांडेय ने बताया कि अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशन विभिन्न कार्य चल रहे है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद हर प्लेटफॉर्म पर यात्री सुविधाएं उपलब्ध हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें