रामनाथ देवरिया दक्षिणी के बूथ पर एसआईआर फार्म जमा करने पहुंचे लोग, फोटो संवाद
देवरिया। एसआईआर फाॅर्म भरने और जमा करने के लिए दिन भर शहर के बूथों पर भीड़ लगी रही। लोग सुबह फाॅर्म लेकर दोपहर से शाम तक जमा करते रहे। वहीं कई एसआईआर के बारे में जानकारी लेने भी पहुंचे।
सदर एसडीएम श्रुति शर्मा के सोशल मीडिया पर अपील के बाद रविवार को बूथों पर मतदाताओं की सक्रियता देखने को मिली। लोग तेजी से बूथों की ओर जाते दिखाई दिए।
सदर विधानसभा के रामनाथ देवरिया दक्षिणी के बूथ संख्या 269 पर बीएलओ सुपरवाइजर प्रियरंजन बैठकर लोगों को एसआइआर के बारे में जानकारी दे रहे थे। वह बूथ पर पहुंच रहे मतदाताओं से फाॅर्म लेकर जमा कर रहे थे। इसके बाद अपडेट करते जा रहे थे।