संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। पुरवा चौराहा के पास हुई लूट के बाद सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए तो 16 कैमरे खराब मिले।
पुलिस की जांच में पता चला कि शहर के कसया ढाला पर चार और बालाजी मंदिर के पास दो कैमरे एक जनप्रतिनिधि ने लगवाए थे, लेकिन भुगतान नहीं होने पर कंपनी के वर्कर कैमरे खोल ले गए।
कोतवाल की ओर से सभी कैमरों को दुरुस्त कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शहर के 12 छठ घाटों पर भी अस्थायी सीसी टीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसकी जिम्मेदार दरोगा और सिपाहियों को दी गई है।
शहर के जिस चौकी इंचार्ज के क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं वह न तो कभी कैमरों की एक्टिविटी देखते हैं और न ही सिपाहियों की इसकी चिंता रहती है। कोई घटना होने फुटेज देखने पुलिस पहुंचती है तो पता चलता है कि कैमरे खराब पड़े हैं। यही हाल बृहस्पतिवार की शाम पुरवा चौराहा के समीप हुई लूट की घटना के बाद हुआ।