संवाद न्यूज़ एजेंसी
गौरीबाजार। क्षेत्र के ग्राम सिरजमदेई में मंदिर व खलिहान की जमीन पर आंबेडकर की मूर्ति लगाने को लेकर ग्रामीणों के विरोध किया है। मामले की शिकायत एसडीएम सदर से की। मामले में उच्चाधिकारियों के आदेश का अनुपालन नहीं कराने पर पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने हल्का सिपाही अनिल गौतम को लाइन हाजिर कर दिया।
कुछ दिन पूर्व गांव में निर्माणाधीन मंदिर व खलिहान की जमीन पर गांव के कुछ लोगों द्वारा आंबेडकर की प्रितमा लगाने का प्रयास किया गया। सफल न होने पर वहां एक पार्टी का झंडा लगाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई।
एक माह पूर्व ही उस जमीन पर मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया था। निर्माण अभी शुरू भी नहीं हुआ कि कुछ लोगों द्वारा निर्माण का विरोध होने पर मामला एडीएम कोर्ट में पहुंचा।
वहां से तत्काल प्रभाव से उस जमीन पर किसी भी प्रकार के निर्माण व प्रतिमा स्थापना पर रोक लगा दी गई। एसपी संजीव सुमन ने बताया कि स्थगन आदेश के बाद भी सार्वजनिक भूमि पर कुछ लोग झंडा लगा दिए थे। इससे गांव में विवाद बढ़ रहा था। इसमें सिपाही की भूमिका संदिग्ध मिली।
इसके बाद सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया। दीपावली के एक दिन पूर्व रात में गांव के कुछ लोगों द्वारा जमीन पर एक पार्टी का झंडा लगा दिया गया। वहां अंबेडकर की मूर्ति लगाने का कुत्सित प्रयास किया गया। इसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा हल्का के राजस्व कर्मचारी सहित पुलिस को दिया गया।
थाने पहुंच कर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों का आरोप है कि हल्का सिपाही मामले में राजनीति करने लगा।ग्रामीणों ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक से शिकायत दर्ज कराई। मामले के बारे में बताया। पुलिस अधीक्षक ने हल्का सिपाही को लाइन हाजिर कर मामले की जांच के निर्देश दिए।