फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कत्ल के बाद बरात के बीच से निकल गया नकाबपोश

Sat, 24 May 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
दुल्हन का घर जहां पसरा है सन्नाटा,
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। दूल्हे के पिता दीपक गिरी का कहना है नकाबपोश कमांडो की तरह दिख रहा था। वह पीछे से हवा की तरह आया और गोली मारकर पलक झपकते ही भाग निकला। जब 35 वर्षीय तेज बहादुर उर्फ राजन यादव जमीन पर गिरा और खून बहने लगा तो उन लोगों ने नकाबपोश का पीछा किया, मगर पीछे सूखा तालाब और झंखाड़ होने से वह भागने में सफल हो गया। उसे दौड़ाते समय झंखाड़ में फंसकर एक बार लड़खड़ाया भी था। उधर, ग्रामीणों का कहना है कि बदमाश चारपहिया वाहन से आए हुए थे। अन्य गुर्गे गाड़ी के आसपास खड़े थे। कुशीनगर जिला के अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत झुरियां रामपुर निवासी दीपक गिरी ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात करीब 9:30 बजे उनके बेटे की बरात खुखुंदू क्षेत्र के खजुरी करौता मठकेशोराम मोहल्ले में पहुंची। जलपान चल रहा था। इसी बीच तेज बहादुर उर्फ राजन यादव उनके भाई अरुण गिरी, विनय गिरी, बहनोई जितेंद्र गिरी, पिंटू और अनूप यादव के साथ पहुंचे। रात करीब 10:30 बजे द्वारपूजा के समय अधिकतर बराती भोजन करने लगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तेज बहादुर उर्फ राजन यादव, अनूप और वह दुल्हन के दरवाजे पर बैठकर जयमाल और अन्य रस्म अदायगी की बात करने लगे। फिर दुल्हन के पिता अनिल गिरी बोले चलिए भोजन हो जाए, फिर जयमाल होगा। करीब 11 बजे राजन, अनूप और वह भोजन करने लगे। अनूप भोजन कर हाथ धोने गया। इस दौरान नकाबपोश आया और राजन की कनपटी पर असलहा सटा ताबड़तोड़ दो गोलियां दाग भाग निकला। दरवाजे पर डीजे और पास में ही बारात में आर्केस्ट्रा के आगे गोली चलने की आवाज का पता ही नहीं चली।मठकेशोराम के लोगों का कहना है कि नकाबपोश दोनों हाथों में असलहा लिए हुए था। केवल उसकी आंख दिखाई दे रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें