फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एफआईआर के बाद अब छात्रों पर निलंबन की तलवार

विज्ञापन
विज्ञापन
- शुक्रवार को डीडीयू में मारपीट के बाद दर्ज हुआ था केस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में शुक्रवार को मारपीट के बाद अब छात्रों पर निलंबन की तलवार लटक रही है। विश्वविद्यालय खुलने के बाद इनपर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, डीडीयू कैंपस में कैंटीन के पास शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे विधि विभाग के एक छात्र ने स्नातक के छात्र से कुछ बात कही। इसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई, जिसके बाद छात्रों के एक गुट ने उसे पीट दिया। कैंपस में मारपीट की खबर सुनकर नियंता मंडल के सदस्य वहां पहुंचे लेकिन पीड़ित छात्र ने शिकायत दर्ज कराने से इन्कार कर दिया। बताया जा रहा है कि इसके बाद उस छात्र ने अपने कुछ साथियों को बुला लिया। दूसरे गुट से कैंटीन के पास फिर भिड़ंत हो गई। इस बार भी दूसरे गुट ने छात्र और उसके साथियों को बुरी तरह से पीट दिया। इस घटना में अभिनंदन नाम के छात्र का सिर फट गया है, जबकि अन्य छात्रों को मामूली चोटें आई हैं। मारपीट की सूचना पर गार्ड व नियंता मंडल के सदस्य पहुंचे तो दूसरे गुट के छात्र वहां से अपनी स्कॉर्पियो छोड़कर भाग गए। इस मामले में छात्र आदित्य राय की तहरीर पर कैंट पुलिस ने हसन, अमित सिंह, सूरज, यशवीर यादव, अभिषेक यादव व मोहित सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। नामजद किए गए छात्रों में कुछ बाहरी भी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें