फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एयर स्ट्राइक के बाद बिहार बॉर्डर पर बढ़ी चौकसी, पगडंडियों पर भी नजर

Wed, 07 May 2025 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
महराैना में बिहार बाॅर्डर पर दिखा सन्नाटा।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। भारतीय सेना ने मंगलवार की रात पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक कर आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। इस कार्रवाई के बाद उत्तर प्रदेश-बिहार बॉर्डर पर चौकसी बढ़ा दी गई है। पगडंडियों पर नजर रखी जा रही है। पहलगाम हमले के बाद से ही प्रदेश में हाई अलर्ट है।
बॉर्डर पर संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है।संदेह होने पर उनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। मेहरौनाघाट/बनकटा संवाद के अनुसार, चेकपोस्ट से होकर आने-जाने वालों पर बुधवार को पुलिस की पैनी नजर रही। मेहरौना चेकपोस्ट पर चौकी प्रभारी धर्मेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस और पीएसी के जवान मुस्तैद रहे।
विज्ञापन

आसपास के लोगों को सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतने की बात कही। साथ ही, कहा कि सरकार की तरफ से जारी गाइडलाइन का पालन करें। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले यूपी-बिहार बॉर्डर पर भारत-पाकिस्तान के बीच तनातनी को लेकर पुलिस सतर्क रही। हालांकि रोजाना की तरह लोगों का सामान्य तरीके से आना-जाना लगा रहा।
विज्ञापन

बॉर्डर पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स की तैनाती नहीं की गई थी। भटनी-बरियारपुर से बिहार की सीमा लगने वाले रास्तों पर पुलिस की नजर रही। कस्बों में भी पुलिस भ्रमण कर सुरक्षा का जायजा लेती रही। एसओ बनकटा नवीन चौधरी ने बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेशों का पालन किया जा रहा है।चेकपोस्ट पर सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें