फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भटनी में ऑटो चालक की हत्या कर शव फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी में ऑटो चालक की हत्या कर शव फेंका
विज्ञापन

भटनी। नगर के वार्ड संख्या 12 इशरी गुलजार मुहल्ला (नकहनी) निवासी ऑटो चालक की हत्या कर शव नकहनी चौराहे के पास फेंक दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी के सहारे हत्यारोपी की तलाश में जुटी है। फोर्स के साथ पहुंचे एसडीएम सलेमपुर और सीओ भाटपाररानी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। मौके से खून से सनी एक ईंट मिली है। एसपी के निर्देश पर फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से फिंगर प्रिंट लिया। अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

भटनी नगर के नकहनी मुहल्ला निवासी आनंद यादव (45) ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। होली की शाम करीब 3 बजे वे लोगों से मिलने की बात कह कर घर से निकले। एक घंटे बाद नकहनी चौराहे पर दुकान के पीछे आनंद का शव देख लोगों ने शोर मचाया। कुछ देर में आसपास के लोग भारी संख्या में इकट्ठा हो गए। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना स्थल से खून में सने एक ईंट मिली है। एसडीएम सलेमपुर ओमप्रकाश बरनवाल, सीओ भाटपाररानी पंचमलाल, बीडीओ अशोक पांडेय, एसओ श्यामसुंदर तिवारी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पास में एक दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से हत्या रोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही फोरेंसिक टीम भी जांच में जुटी है। इस बाबत एसओ सीओ पंचमलाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें