फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गैस सिलिंडर के बाद अब पेट्रोल-डीजल का संकट

Tue, 21 Apr 2026 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। नगर व आसपास के इलाकों में पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल उपलब्ध न होने से मंगलवार को लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल खत्म होने की वजह से वाहन चालकों को इधर-उधर भटकना पड़ा। गैस सिलिंडर के बाद पेट्रोल -डीजल की किल्लत बढ़ने से मांगलिक कार्यक्रमों की तैयारियों में जुटे लोगों की परेशानी और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
वही नकहनी चौराहा स्थित एक पंप पर सोमवार की शाम पेट्रोल होने की जानकारी पर लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान घंटों कतार में खड़े रहने के बाद लोगों को तेल मिला।
विज्ञापन

भटनी नगर में तीन और उसके आसपास के क्षेत्रों में चार पंप है। नायरा पंप पर चार दिनों से पेट्रोल नही है, जबकि क्षेत्र के चार पंपों पर दो दिनों से पेट्रोल नही होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

सहालग का समय होने के कारण इन दिनों शादी-विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्यक्रमों की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।
ऐसे में पहले गैस सिलिंडर की दिक्कत को किसी तरह लोग मैनेज में लगे थे, तभी क्षेत्र में दो दिनों से पेट्रोल न मिलने से खरीदारी, निमंत्रण वितरण और अन्य आवश्यक कार्य प्रभावित रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें