फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: खाद्य सामग्री के बाद अब धंधेबाज पूजा के सामान में कर रहे मिलावट

Sun, 12 Oct 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। आगामी त्योहारों को देखते हुए धंधेबाज पूजा सामग्रियों में भी मिलावट करना शुरू कर दिए हैं। दीपावली व पूजा में इस्तेमाल किए जाने वाले तिल के तेल में मिलावट की जा रही है।
धंधेबाज इन दिनों अधिक मुनाफा कमाने की जुगत में जुटे हुए हैं। इससे जलने वाले दीपक से वातावरण में प्रदूषण फैल सकता है। हालांकि, जिले में अब तक इससे जुड़े एक भी मामले सामने नहीं आया है। जानकारी पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी तेज कर दी है। इससे धंधेबाजों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

दीपावली और छठ को देखते हुए सरसों व तिल के तेल की मांग बढ़ गई है। मांग को देखते हुए व्यापारी ऑर्डर भी दे चुके हैं। इसी के आड़ में धंधेबाज नकली माल खपाने की जुगत में लग गए हैं। इसे जिले की मुख्य बाजार सहित ग्रामीण इलाके की दुकानों पर भी खपाने की तैयारी है।
विज्ञापन

वहीं बाजार में बिक रहे पैक्ड तिल के तेल की कीमत एक लीटर की 160 रुपये है। यह तेल सिर्फ दीपक जलाने में इस्तेमाल किया जाता है, यह लिखा रहता है। पैक्ड सरसों तेल की कीमत 170 रुपये लीटर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें