फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: राजस्व व पुलिस से जुड़े मामलों की भरमार

Sun, 12 Oct 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। जिले के सभी थानों पर शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें डेस्क सिस्टम के तहत जनसुनवाई की गई। यहां पूरे दिन राजस्व और पुलिस के अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं।
पुलिस टीम ने मौके पर जाकर कई समस्याओं का निस्तारण कराया। इस दौरान राजस्व और पुलिस से जुड़े मामलों की भरमार रही। समाधान दिवस पर 109 आवेदन आए। इसमें 17 प्रार्थनापत्रों का निस्तारण किया गया। इसके अलावा बरियारपुर थाने में एसडीएम सदर श्रुति शर्मा ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

एएसपी उत्तरी आनंद कुमार पांडेय ने बघौचघाट थाने में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। यहां सिर्फ चार प्रार्थनापत्र प्राप्त आए थे। इनके निस्तारण के लिए थाने से राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम रवाना की गई। तरकुलवा संवाद के अनुसार, थाना परिसर में शनिवार को समाधान दिवस पर राजस्व और आपसी मारपीट के मामलों की भरमार रही। राजस्व विभाग के मामलों के निस्तारण के लिए थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय ने हल्का लेखपालों को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा।
विज्ञापन

मारपीट के एक मामले में पुलिस ने पीड़ित पक्ष का मेडिकल कराया गया तो अन्य मामलों से संबंधित लोगों का शांतिभग में चालान कर दिया। इस दौरान एसआई अली अब्बास जैदी, केशव राम मौर्य, दीवान गणेश यादव, अजीत सिंह सहित राजस्वकर्मी मौजूद रहे। मईल संवाद के अनुसार, थाने में समाधान दिवस पर लोगों की फरियाद एएसपी सुनील कुमार सिंह, एसडीएम बरहज विपिन द्विवेदी व सीओ बरहज अंशुमन श्रीवास्तव ने सुनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें