फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सीएम से शिकायत के बाद भदिला पहुंचे अफसर, समस्या का कराया निस्तारण

Wed, 22 Jan 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में महिला की शिकायत के बाद मंगलवार को एसडीएम अंगद यादव पुलिस फोर्स के साथ भदिला प्रथम गांव पहुंचे। अधिकारियों ने समस्या का निस्तारण किया। पीड़िता ने गोरखपुर में कुछ लोगों द्वारा जबरिया कब्जा खाली कराने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

भदिला प्रथम गांव निवासिनी उर्मिला देवी पत्नी रमेश का परिवार पुश्तैनी मकान में रहता है। उन्होंने कुछ लोगों पर जबरियां मकान से कब्जा खाली कराने का आरोप लगाया था। एसडीएम अंगद यादव और इंस्पेक्टर मदनपुर विनोद कुमार सिंह ने गांव के सम्मानित लोगों के साथ दोनों पक्षों को सुनने के बाद यथा स्थिति बरकरार रखने का निर्देश दिया। अधिकारियाें के अनुसार उर्मिला देवी का परिवार 1972 से पूर्व प्रधान के द्वारा दी गई पांच कठ्ठा जमीन में मकान आदि बनाकर रहता है। अधिकारियों का यह भी कहना है कि प्रतिपक्ष की ओर से जिस पर कोई आपत्ति सामने नहीं आया है। एसडीएम अंगद यादव ने बताया कि समस्या का निस्तारण करा दिया गया है। दोनों पक्ष सहमत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें