फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छठ के बाद वापसी की जद्दोजहद न बसें मिल रहीं और न ट्रेनों में सीट

Thu, 30 Oct 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
सदर स्टेशन से गुजरती ट्रेन में भीड़ के चलते जैसे तैसे सफर करते युवा, 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। छठ महापर्व समाप्त होते ही यात्रियों की ट्रेनों और बसों में बढ़ गई है।
ऐसे में रोडवेज बसें यात्रियों से खचाखच भरी रहीं तो रेलवे स्टेशन पर बिहार से आने वाली ट्रेनों में पैर रखने की भी जगह नहीं बची थी। शहर के प्रमुख मार्गाें पर जाम की स्थिति बनी रही। इससे लोगों के साथ यातायात पुलिस की मुश्किलें बढ़ गईं। रोडवेज पर घंटों इंतजार के बाद ही बस मिल प ा रही है।
त्योहार खत्म होते ही लोग अपने कामकाज और रोजमर्रा की दिनचर्या में लौटने लगे हैं। इसकी झलक बुधवाररो पूरे शहर में भीड़ के साथ देखने को मिली। छठ पर्व के बाद देवरिया बस अड्डे से दिनभर यात्रियों की भीड़ उमड़ती रही। सुबह से लेकर देर रात तक बसें लगातार यात्रियों को गंतव्य पहुंचाने में जुटी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवरिया से कपरवार घाट, बरहज, बड़हलगंज, सलेमपुर, गोरखपुर, भटनी, लार रोड मेहरौना और पड़रौना जैसे रूटो पर बसें बिना रुके दौड़ती रहीं।
शाम छह बजे के बाद बसों के फेरे भी बढ़ा दिए गए। एआरएम कपिलदेव प्रसाद ने बताया कि यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हाे, इसके लिए बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। हालांकि, पड़रौना जाने वाले यात्रियों को बस के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। इस रूट पर भीड़ अपेक्षाकृत कम रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें